1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साथ होना ही प्यार है : हेमा

साथ होना ही प्यार है : हेमा

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2015 12:16 pm IST,  Updated : May 02, 2015 12:20 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेद्र शनिवार को शादी की सालगिरह मना रहे हैं। हेमा ने इस अवसर पर कहा कि प्यार का मतलब साथ होना है।

साथ होना ही प्यार है :...- India TV Hindi
साथ होना ही प्यार है : हेमा

मुंबई: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेद्र शनिवार को शादी की सालगिरह मना रहे हैं। हेमा ने इस अवसर पर कहा कि प्यार का मतलब साथ होना है।

हेमा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "शुभ प्रभात। धरम जी (धर्मेद्र) और मैंने लंबे समय बाद शादी की सालगिरह की पूर्वसंध्या एक दूसरे के साथ आराम फरमाते हुए बिताई। साथ वक्त बिताना ही प्यार है।"

उन्होंने आगे लिखा, "आज (शनिवार) हमारी शादी की सालगिरह है।"

हेमा और धर्मेद्र ने 'सीता और गीता', 'शोले' और 'ड्रीम गर्ल' में साथ काम करने के बाद 1980 में शादी कर ली थी।

शादी के बाद भी दोनों कलाकार 'अलीबाबा और 40 चोर', 'बगावत', 'सम्राट' और 'रजिया सुल्तान' में साथ नजर आए थे।

हेमा ने ट्विटर पर दो तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें धर्मेद्र और वह केक से घिरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "यह तस्वीरें खास आपके लिए।"

हेमा और धर्मेद्र की दो बेटियों एशा और आहना की भी शादी हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन