1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोमांस और एक्शन से भरपूर है ‘मोहनजो दाड़ो’

रोमांस और एक्शन से भरपूर है ‘मोहनजो दाड़ो’

 Published : Jul 16, 2016 11:56 am IST,  Updated : Jul 16, 2016 11:56 am IST

रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के शानदार अभिनय से सजी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी भव्य तरीके से शुरु कर दिया गया है।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के शानदार अभिनय से सजी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी भव्य तरीके से शुरु कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया है। ट्रेलर से पता चला कि फिल्म रोमांस और एक्शन से भरपूर है। हाल ही में इस फिल्म का एक्शन प्रोमो जारी हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब देखा। इस प्रोमो में दिखने वाले मारधाड़ के सभी दृश्य रितिक रोशन ने खुद किए हैं।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म का ट्रेलर देखने बाद लगता है कि यह फिल्म हड़प्पा काल में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद और कबीलों के संघर्ष बीच पनपती एक प्रेमकथा के इर्द-गिर्द है। विश्वस्त सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि 'मोहनजो दाड़ो' मारधाड़ से भरपूर एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें रितिक रोशन, हाथ और अस्त्रों से दुश्मन से लोहा लेते नजर आएंगे।

सूत्र यह भी बताते हैं कि फिल्म में कई बार रितिक जानवरों से भी भिड़ते हैं। गौरतलब है कि भुज में शेर से साथ और जबलपुर में मगरमच्छ के साथ शूटिंग की कुछ फोटो लीक हो गई थी, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पारंपरिक मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

पूजा हेगड़े 'मोहनजो दाड़ो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अपनी पहली ही फिल्म में किसिंग सीन से पूजा ने काफी सुर्खियां बटोर ली है। रितिक और पूजा दोनों ऑन-स्क्रीन खूब जम रहे हैं।

'मोहनजो दाड़ो' का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने किया है। निर्देशन आशुतोष गोवारिकर का है। संगीत ए.आर. रहमान और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन