1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …तो क्‍या ‘सुल्‍तान’ का दूसरा टीजर इस वीडियो को कॉपी करके बनाया गया है ?

…तो क्‍या ‘सुल्‍तान’ का दूसरा टीजर इस वीडियो को कॉपी करके बनाया गया है ?

 Published : May 04, 2016 10:00 pm IST,  Updated : May 04, 2016 10:00 pm IST

फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ का दूसरा टीजर जारी हो गया है जिसमें ‘आरफा’ का परिचय कराया गया है।

sultan- India TV Hindi
sultan

नई दिल्ली: फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ का दूसरा टीजर जारी हो गया है जिसमें ‘आरफा’ का परिचय कराया गया है। ‘आरफा’ के रोल में फिल्‍म एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा नजर आ रही है जिनको हरियाणा की शान दिखाया गया है जो कुश्‍ती में महारत रखती है। कुश्‍ती लड़कों का खेल माना जाता रहा है लेकिन ‘आरफा’ का किरदार इस बात का गवाह बनेगा कि किस तरह से हरियाणा की एक लड़की कुश्‍ती में पहले जिले लेवल पर धूम मचाती है और फिर दुनियां में देश का नाम रोशन करती है। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि ‘आरफा’ का किरदार हरियाणा की रेसलर गीता फोगट की कहानी से मिलता जुलता है। लेकिन सुल्‍तान के इस दूसरे टीजर को लोगों ने एक पुरानी शार्ट फिल्‍म की कॉपी बताया है।

इस वीडियो की कॉपी बताया जा रहा है Will OF steel – Geeta Phogat story

रोचक बात यह है कि फिल्‍म ‘सुल्तान’ का जो टीजर जारी किया गया है वह एक अन्य शार्ट will of steel – Geeta Phogats story जो गीता फोगट की लाइफ को दिखाती है उससे प्रेरित और काफी हद तक मिलता जुलती है। बॉलीवुड की भाषा में कहें तो शार्ट फिल्‍म की नकल करके बनाया गया टीजर मालूम पड़ता है। यह वीडियो हरियाणा की रेसलर गीता फोगट के संघर्ष और सफलता की कहानी कहता है जिन्‍होंने भारत की तरफ से कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मैडल जीता था।

एक साल पहले ही अपलोड हो चुका है यह वीडियो
यह शार्ट फिल्‍म एक साल पहले 24 जनवरी 2015 की सोशल मीडिया चैनल youtube पर अपलोड हुआ था जिसे अभी तक चार लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 116 लोगों ने कमेंट किया है। फिल्‍म सुल्‍तान का दूसरा टीजर देखने के बाद लोग इस शार्ट फिल्‍म से तुलना कर रहे हैं और सवाल करते हुए पूछ रहे है कि तो इस शार्ट फिल्‍म की नकल करके या फिर प्रेरित होकर बनाया गया है।

हार्दिक जैन इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं कि मैं यह सोचकर हैरान था कि आखिर मुझे सुल्‍तान का दूसरा टीजर क्‍यों पसंद आया और तभी मुझे इस वीडियो की याद आ गई। विक्‍की दाहिया अपने कमेंट में लिखते हैं कि सुल्‍तान के दूसरे टीजर में आधे से अधिक लाइन इस शार्ट फिल्‍म के टीजर से मिलती जुलती है। लोगों ने ‘सुल्‍तान’ के दूसरे टीजर को सीधे सीधे नकल करार दिया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन