नई दिल्ली: इस साल की शुरुआत में ही रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें मीडिया मे छाई हुई थी। इनके अलग होने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। जब इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं, तब अपनी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही थीं। खबरों के अनुसार उन दिनों ऐसा कहा जाने लगा था कि कैट और रणबीर के बीच आई दूरियों की वजह 'फितूर' में उनके सह-अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ बढ़ती नजदीकियां हैं।
इसे भी पढ़े:-
- 'Dangal' Movie Review: आपके दिल को छू जाएगी आमिर खान की जिद
- करिश्मा कपूर ने गुपचुप की सगाई?
- ...तो इसलिए आमिर से नफरत करते हैं सलमान खान
इसके कुछ वक्त ऐसी भी खबरें मीडिया में आने लगी कि कैट और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई। लेकिन इस बार कैट ने जो किया उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि वह खुद ही आदित्य के साथ अपना नाम जोड़े जाने वालीं अफवाहों को बढ़ावा दे रही हैं।
दरअसल हाल ही में रणबीर ने गृहप्रवेश की पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने अपने सभी दोस्तों को आमंत्रित किया था, लेकिन आदित्य इस उनकी इस पार्टी में शरीक नहीं हो पाए। लेकिन कैट ने उसी रात आदित्य के साथ मीडिया के सामने काफी तस्वीरें क्लिक करवाईं। इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि कैटरीना ने ऐसा सिर्फ रणबीर को जलाने के लिए किया है, ताकि वह ऐसा दिखा सकें कि आदित्य और उनके बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और कैट के साथ वक्त बिताने की वजह से आदित्य, रणबीर की पार्टी में शामिल नहीं हो पाए।