1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रिटिश बाथवेयर ब्रांड का प्रचार करेंगी जैकलीन

ब्रिटिश बाथवेयर ब्रांड का प्रचार करेंगी जैकलीन

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2015 09:33 pm IST,  Updated : May 28, 2015 09:33 pm IST

नई दिल्ली: श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज महंगे ब्रिटिश बाथवेयर ब्रांड क्वे ओ की ब्रांड एंबेसडर बनाई गईं हैं। जैकलीन क्वे ओ के 360 डिग्री एकीकृत प्रचार अभियान में नजर आएंगी, जो जल्द

ब्रिटिश बाथवेयर...- India TV Hindi
ब्रिटिश बाथवेयर ब्रांड का प्रचार करेंगी जैकलीन

नई दिल्ली: श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज महंगे ब्रिटिश बाथवेयर ब्रांड क्वे ओ की ब्रांड एंबेसडर बनाई गईं हैं। जैकलीन क्वे ओ के 360 डिग्री एकीकृत प्रचार अभियान में नजर आएंगी, जो जल्द ही सभी मीडिया चैनलों और रीटेल चैनलों में नजर आएगा।

एचएसआईएल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सोमानी ने एक बयान में कहा, "भव्यता को कुछ शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता, इसे अनुभव करना पड़ता है, देखना पड़ता है और सराहना करनी पड़ती है। हमने काफी सोच विचार के बाद जैकलीन के साथ करार किया है, क्योंकि उनका काम, उनकी शख्सियत और उपलब्धियां क्वे ओ के डिजाइन, कलात्मकता और खूबसूरती से मेल खाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जैकलीन ने अपने दर्शकों और सहयोगियों को अपनी कड़ी मेहनत, विविधता और चुबंकीय प्रभाव से अपनी ओर आकर्षित किया है। वह निश्चित रूप से क्वे ओ के उपभोक्ताओं से जुड़ पाएंगी। उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए जैकलीन से उपयुक्त शख्स कोई नहीं है।"

जैकलीन खुद भी क्वे ओ के साथ अपने करार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "ब्रांड के उत्पादों की बनावट, आधुनिकता और शालीनता काफी भव्य है। इसके उत्पाद सिर्फ बाथरूप के सामान नहीं बल्कि घर में रहने वालों के लिए फैशन स्टेटमेंट है। हम आज ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां बाथरूम हमारी जिंदगी और दिनचर्या का अहम हिस्सा है, जहां हम तरोताजा होने के लिए समय बिताते हैं, आराम करते हैं और क्वे ओ इन जरूरतों को पूरा करता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन