1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अमर है' में कमल हासन, सैफ साथ साथ

'अमर है' में कमल हासन, सैफ साथ साथ

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2015 04:27 pm IST,  Updated : Jun 08, 2015 04:30 pm IST

चेन्नई: अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन और सैफ अली खान हिदी फिल्म 'अमर है' में साथ नजर आएंगे। आधुनिक राजनीति, दौलत और अंडरवर्ल्ड पर रोशनी डालने वाली इस फिल्म का निर्देशन हासन स्वयं करेंगे। इसे वीरेंद्र के.

'अमर है' में कमल हासन,...- India TV Hindi
'अमर है' में कमल हासन, सैफ साथ साथ

चेन्नई: अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन और सैफ अली खान हिदी फिल्म 'अमर है' में साथ नजर आएंगे। आधुनिक राजनीति, दौलत और अंडरवर्ल्ड पर रोशनी डालने वाली इस फिल्म का निर्देशन हासन स्वयं करेंगे। इसे वीरेंद्र के. अरोड़ा और अर्जुन एन.कपूर बनाएंगे।

फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में कहा, "हमारे लिए 'अमर है' कई मायनों में खास है। पहली बात यह प्रतिष्ठित फिल्म है, जो यकीनन हिंदी सिनेमा में कमल हासन के एक बार फिर काम करने का प्रतीक है। दूसरी बात यह कि इसमें कमल हासन एक लेखक, अभिनेता और निर्देशक का दायित्व संभालते नजर आएंगे।"

हासन ने अपनी भूमिका के बारे में कहा, "मेरा किरदार एक पारंपरिक खलनायक का नहीं है। यह किरदार एक ऐसे दृष्टिकोण को पेश करता है, जो सामान्य से बहुत आगे है।"

वह इस वक्त तमिल फिल्म 'ठूंगावनम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा अपनी 'पापनाशम' की रिलीज का भी इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन