1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असहिष्णुता पर बोले कमल हासन

असहिष्णुता पर बोले कमल हासन

 Published : Feb 08, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 12:06 pm IST

असहिष्णुता को लेकर चल रही बहस से खुद को अलग करते हुए जाने माने अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि वह सहिष्णुता शब्द के खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि देश को बंटने से बचाने के लिए सभी समुदायों को एक दूसरे को स्वीकार करने की जरूरत है।

kamal- India TV Hindi
kamal

बोस्टन: असहिष्णुता को लेकर चल रही बहस से खुद को अलग करते हुए जाने माने अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि वह सहिष्णुता शब्द के खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि देश को बंटने से बचाने के लिए सभी समुदायों को एक दूसरे को स्वीकार करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े:- हावर्ड इंडिया सम्मेलन को संबोधित करेंगे रविशंकर, कमल हासन

प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत में हासन ने कहा कि देश पहले ही अपने दो हाथ-बांग्लादेश और पाकिस्तान गंवा चुका है और अब सारे प्रयास एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, मैं सहिष्णुता शब्द के खिलाफ हूं। बर्दाश्त नहीं करें, एक दोस्त को स्वीकार करें। आप सबकुछ बर्दाश्त क्यों करें? यह एक विचार है कि या तो आप स्वीकार करें या नहीं स्वीकार करें? आखिर आप बर्दाश्त क्यों करें?

उन्होंने कहा, असहिष्णुता इसलिए है क्योंकि आप इसे सहन कर रहे हैं। सहन नहीं करिए। मुस्लिमों या हिंदुओं को अपने सह नागरिकों की तरह स्वीकार कीजिए। उन्हें सहन नहीं कीजिए। यही सहिष्णुता की समस्या है। उन्हें (मुस्लिमों को) स्वीकार कीजिए क्योंकि आप अपने भारतीय झंडे से हरे रंग को बाहर नहीं निकाल सकते हैं।

अन्य रंगों के बीच हरे रंग के धागों में बुने बिना बाजू के स्वेटर का जिक्र करते हुए हासन ने कहा, यह (भारत) एक स्वेटर की तरह है जो पहले से ही हरे रंग के धागों (अन्य रंग की उन के बीच) से बुना हुआ है। आप इसे हरे धागे को हटा नहीं सकते हैं। इसके बाद कोई स्वेटर बचा नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन