1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब कंगना को खुले में ही करना पड़ा ये काम

...जब कंगना को खुले में ही करना पड़ा ये काम

 Published : Oct 26, 2016 03:17 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 03:17 pm IST

कंगना रानौत इन दिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म रंगून को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग करते हुए कंगना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में...

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रानौत इन दिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म रंगून को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग करते हुए कंगना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में इस फिल्म की शूट से जुड़े कुछ वाकयों से पर्दा उठाते हुए कहा है, फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी स्थिति भी आई कि उन्हें पत्थरों के पीछे छिपकर कपड़े बदलने पड़े। नेहा धूपिया के कार्यक्रम 'नो फिल्टर नेहा' के दौरान कंगना ने अपनी फिल्मों की शूटिंग के कुछ बुरे अनुभवों के बारे में बताया।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने बताया कि फिल्म 'क्वीन' की शूटिंग के दौरान वह यूरोप के कैफे में कपड़े बदला करती थीं। फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ ऐसी ही स्थिति थी। कंगना ने कहा, "ऐसा अक्सर होता है, जब आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ता है, शुरुआत में यह डराने वाली स्थिति थी। उस समय यह मायने नहीं रखता कि आप एक स्टार हैं।"

उन्होंने कहा, "यह आपके प्रोजेक्ट पर निर्भर करता है। जैसे 'रंगून', इस फिल्म के लिए हमने अरुणाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में शूटिंग की, जहां कुछ भी नहीं था। न गांव, न ही कोई रेस्ट रूम।"

उन्होंने कहा, "मैंने अपने कपड़े भी पत्थरों के पीछे बदले। मेरे ही लोगों ने मुझे कवर किया। जहां कुछ नहीं था, वहां आप क्या कर सकते हैं?" कंगना ने इन बातों का खुलासा नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' के दौरान किया।

'नो फिल्टर नेहा' की यह कड़ी मंगलवार को सावन चैनल पर प्रसारित होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन