नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तकरार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। लेकिन हाल ही में रितिक ने कहा था कि उन्हें कंगना को लेकर किसी भी बात से कोई गिला शिकवा नहीं है वह तो बस उस व्यक्ति को तलाश रहे हैं जिसकी वजह से यह पूरी विवाद शुरु हुआ है। रितिक की इन बातों से लग रहा था कि यह विवाद अब यहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन इसके बाद रितिक ने सोमवार को कुछ सबूत दिए हैं जिसे देखने के बाद इस मामले पर विराम लगते हुए नहीं दिख रहा। खबरों के अनुसार रितिक ने फेक ईमेल आइडी के मामले में पुलिस को कुछ नए सबूत दिए है। इसके बाद पुलिस का कहना है कि वह 30 अप्रैल को कंगना से पूछताछ कर सकती है। खबरों के अनुसार कंगना के वकील ने इस कहा कि अगर रितिक का अकाउंट हैक कर लिया गया था तो अब तक उन्होंने कुछ किया क्यों नहीं।
इसे भी पढ़े:- रितिक नोटिस वापस लें नहीं तो कार्रवाई का सामना करें: कंगना
खबरों की मानें तो सोमवार को पुलिस कंगना के घर पहुंची थी। लेकिन कंगना के घर पर न होने की वजह से वह वापस लौट गई। इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि वहां मौजूद कंगना के सुरक्षाकर्मियों से पुलिस सर्च वारंट के बारे में पूछा लेकिन सर्च वारंट न होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।
यह भी खबर आई थी कि पुलिस कंगना को अरेस्ट करने के लिए उनके घर गई थी। लेकिन कंगना के करीबी सूत्र ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है यह सिर्फ अफवाहें है। इसके बाद कंगना को जब यह खबर मिली तो उनके वकील ने इस रितिक की पीआर टीम पर ऐसा करने का आरोप लगाया।