1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने इस अंदाज में ऐश्वर्या-अभिषेक को दी सालगिराह की बधाई

करण जौहर ने इस अंदाज में ऐश्वर्या-अभिषेक को दी सालगिराह की बधाई

 Published : Apr 20, 2017 06:03 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 06:03 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को आज 10 साल हो चुके हैं। उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से दोनों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस अवसर पर फिल्मकार करण जौहर ने भी अभिषेक और ऐश्वर्या को शादी की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है।

aishwarya- India TV Hindi
aishwarya

मुंबई: बॉलीवुड सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक कहे जाने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को आज 10 साल हो चुके हैं। उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से दोनों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस अवसर पर फिल्मकार करण जौहर ने भी अभिषेक और ऐश्वर्या को शादी की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है। करण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "10 साल पूरे होने पर बधाई अभिषेक बच्चन। समय कैसे बीत जाता है! मुझे आज भी तुम्हारा संगीत समारोह याद है! ऐश्वर्या राय बच्चन।"

PICS: न्यूयॉर्क में मना करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय की तीसरी शादी का जश्न

ऐश्वर्या और अभिषेक 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी मुंबई में ही बच्चन परिवार के आवास 'प्रतीक्षा' में हुई थी। इनकी शादी के 10 साल एक दूसरे के साथ खूब प्यार और हंसते हुए बीते। इसकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी आराध्या आई।

ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी जितनी खूबसूरत रियल लाइफ में नजर आती है, उतने बेहतरीन ये दोनों पर पर्दे पर भी दिखते हैं। इन दोनों को ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘बंटी और बबली’, ‘धूम 2’, ‘गुरु’ और ‘रावन’ जैसी फिल्मों में साथ देखा जा चुका है। वहीं ऐश्वर्या को हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपनी अदाओं का जादू चलाते हुए देखा गया था। दूसरी तरफ अभिषेक भी करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन