1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के साथ तीन फिल्नें बना चुके करण जौहर ने ‘फैन’ को देखकर ये कहा

शाहरुख के साथ तीन फिल्नें बना चुके करण जौहर ने ‘फैन’ को देखकर ये कहा

 Published : Apr 15, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 08:00 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को देखने के बाद करण जौहर ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

fan- India TV Hindi
fan

मुंबई: शाहरुख खान के अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। इसका ट्रेलर पहले से ही काफी लोकप्रिय हो चुका था अब फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आ रही हैं। इसे न सिर्फ शाहरुख के फैंस के बीच पसंद किया जा रहा है बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी इसकी सराहना कर रही हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सुपरस्टार दोस्त शाहरुख खान की यह कहकर सराहना की है कि उन्होंने 'फैन' में एक ऐसा किरदार निभाया है, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। करण ने ट्विटर पर लिखा, "शाहरुख खान ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जिसे सालों-साल याद किया जाएगा। 'फैन' में गौरव का किरदार शाहरुख की असाधारण अदाकारी का नतीजा है।"

इसे भी पढ़े:- ‘फैन’ फिल्म रिव्यू: शाहरुख का डबल धमाल, जरूर देखें

 शाहरुख को लेकर 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माय नेम इज खान' जैसी फिल्में बना चुके करण ने मनीष शर्मा निर्देशित 'फैन' की भी तारीफ की।

 उन्होंने कहा, "शाहरुख प्रतिभाशाली और उससे कहीं बढ़कर हैं। 'फैन' को सलाम।" 'फैन' में शाहरुख दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके एक किरदार में शाहरुख सुपरस्टार और दूसरे किरदार में उसके फैन की भूमिका में दिख रहे हैं। उनके फैन वाले किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इस भूमिका के लिए किंग खान ने काफी मेहनत भी की है। न केवल शाहरुख के फैंस को बल्कि उन्हें खुद भी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थी और वह इन उम्मीदों पर खरे उतरते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन