मुंबई: फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से बतौर सहायक निर्देशक करियर की शुरुआत करने वाले फिल्मकार करण जौहर सोमवार को 43 साल के हो गए। उन्हें अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। -अभिषेक बच्चन : बड़े भाई, दोस्त और एक महान व्यक्ति को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
सिद्धार्थ मल्होत्रा : जन्मदिन मुबारक हो करण। ढेर सारा प्यार।
श्रद्धा कपूर : जन्मदिन की ढेरों बधाइयां करण जौहर। कभी नहीं खत्म होने वाली खुशी, सफलता और हिट फिल्मों की ढेर सारी शुभकामनाएं।
आलिया भट्ट : मेरे पसंदीदा करण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
इनके अलावा वरुण धवन, दीया मिर्जा, प्रीति जिटा, निमरत कौर, आफताब शिवदासानी, मनीष पॉल, इमरान हाशमी, मिलाप जावेरी, बिपाशा बसु, सोफी चौधरी, नेहा धूपिया, तनीषा मुखर्जी, शानो शर्मा, पुनीत मल्होत्रा, शिरीष कुंदर और जैकी भगनानी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।