1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों दिव्यांका के रिसेप्शन में मीडिया से डरे करण पटेल

आखिर क्यों दिव्यांका के रिसेप्शन में मीडिया से डरे करण पटेल

 Published : Jul 18, 2016 11:16 am IST,  Updated : Jul 18, 2016 11:19 am IST

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी का रिसेप्शन हाल ही में रखा गया था। इस पार्टी में ‘ये है मोहब्बतें’ में उनके सह-कलाकार के तौर पर नजर आए करण पटेल भी मौजूद थे। लेकिन इस मौके पर करण पटेल मीडिया कथित तौर पर बचते हुए दिखे।

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी का रिसेप्शन हाल ही में रखा गया था। इस पार्टी में ‘ये है मोहब्बतें’ में उनके सह-कलाकार के तौर पर नजर आए करण पटेल भी मौजूद थे। लेकिन इस मौके पर करण पटेल मीडिया कथित तौर पर बचते हुए दिखे। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया को खुद से एक हाथ दूर खड़ा देखकर वह डर गए और उन्होंने सोचा की कोई भी हादसा होने से पहले वह वहां से भाग जाएं।

इसे भी पढ़े:-

दिव्यांका ने भोपाल में 8 जुलाई को अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी की और चंडीगढ़ में उनकी रिसेप्शन पार्टी थी। वहीं गुरुवार को दोनों ने यहां अपने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया। खबरों की माने तो जब मीडिया ने करण के साथ बातचीत करनी चाही तो करण उनसे बात करने के मूड में नहीं दिख रहे थे और वहां से भाग निकले।

करण ने कहा, "मीडिया मेरे एक हाथ की दूरी पर थी। जब मैंने उनसे अनुरोध किया कि थोड़ा दूर रहे तो वह बात करेंगे और वहीं भगदड़ की स्थिति देखकर मैं डर गया। किसी के भी चोट लगने से मैं डरता हूं। इसलिए मैं वहां से भाग गया।" दिव्यांका की रिसेप्शन पार्टी में करण पत्नी अंकिता के साथ पहुंचे थे।

दिव्यांका ने कहा था कि, "आपके पास जो है, उसमें संतुष्ट रहने, आजादी से रहने, एक अच्छी पारिवारिक जिंदगी और अच्छे दोस्त होने में खुशी है। विवेक बेहद सहयोगी हैं और मेरा बेहद ध्यान रखते हैं।" अभिनेत्री ने कहा, "उन्होंने मुझमें सकारात्मकता भर दी है। वह मुझमें जो तब्दीली लाए हैं, मुझे अपना वह रूप पसंद है।"

दिव्यांका और विवेक अपनी शादी और रिसेप्शन समारोह में बेहद खुश नजर आ रहे थे। लेकिन खबरों के अनुसरा फिलहाल उनका हनीमून पर जाने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इस सप्ताह से वे दोनों फिर से अपने शोज की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। दिव्यांका टीवी कार्यक्रम 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभा रही हैं और विवेक 'कवच..काली शक्तियों से' में राजबीर बुंदेला की भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन