नई दिल्ली: बॉलीवुड के खतरो के खिलाड़ी कहे जान वाले अक्क्षय कुमार अपने किस अंदाज के लिए ज्यादा जाने जाते हैं ये तो आपको पता ही है। अक्षय का हर अंदाज बड़ा ही निराला होता है। खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा ही कोई न कोई नया स्टंट करते रहते हैं। हम आपको दिखाते हैं हाऊसफुल 3 की शूटिंग के दौरान अक्षय के साथ क्या हुआ।
शूटिंग के दौरान अक्षय को कुछ लड़कियों ने एक चैलेंज दिया जिसे अक्षय ने भी स्विकारते हुए करने की ठान ली। फिर क्या था खिलाड़ी ने हाथ में एक फुटबाल नुमा गेंद लिया और उसे बीच में रखकर घूमने लगें कुछ देर बाद अक्षय औंधे मुह जमीन पर गिर पड़ते हैं। हालांकि अक्षय फिर उठे गेंद को पैरे से मारने के लिए लेकिन वो इतनी बार घूम चुके होते हैं कि उनका बैलेंस पूरी तरह से असंतुलित हो चुका था, जिस कारण वो फिर गिर पड़ते हैं।
यूट्यूब पर साझा किया हुआ यह वीडियो अक्षय ने अपने फैंस को 'इंटरटेन' करने के लिए किया है। अक्षय अक्सर यूट्यूब पर ऐसे वीडियो साझा करते रहते हैं। इससे पहले भी अक्षय ने रक्षाबंधन पर अपनी बहन के साथ एक हंसने वाला वीडियो डाला था, जिसमें वो साड़ी पहनकर अपनी बहन के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। आईए आपको दिखाते हैं वो वीडियो जिसमें अक्षय चक्कर खाकर गिरते हैं।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो-