
फिल्म अभिनेत्री और चण्डीगढ से सांसद किरण खेर ने भी ट्वीट किया है। इसके अलावा अनुपम खेर, जूही चावला, बोमन ईरानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ट्वीट किये है।
भारत ने आज विश्व के पहले योग दिवस की अगुवाई की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई की।
योग दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर योग को लेकर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग35,000 प्रतिभागियों के साथ आसनों का अभ्यास किया। जबकि हिन्दी फिल्मी सितारों ने अपने ट्विटर पेजों पर योग के बारे में लिखा है।