मुंबई: राजनेताओं, आम जनता से लेकर बॉलीवुड कलाकारों तक, सभी नेअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज योग किया। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और शिल्पा शेट्टी समेत कई फिल्मी सितारे ट्विटर हैंडल से योग के बारे में कुछ न कुछ ट्वीट करते हुए दिखे।
इन सभी फिल्मी हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
बच्चन ने ट्वीट किया है, योग... योग... योग... शीर्षासन।
इस मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बैंगलूरू के एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
शिल्पा ने ट्वीट किया है कि 10 हज़ार लोगों के साथ खुले आसमान के नीचे योग सत्र में आसनों का अभ्यास किया। क्या ऐतिहासिक दिन है! सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।
हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। वह उम्मीद करती हैं कि अपने प्रधानमंत्री के आग्रह पर हर कोई कुछ आसन ज़रूर करेगा।