1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए किसने कहा ‘फैन’ के लिए शाहरुख को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए ?

जानिए किसने कहा ‘फैन’ के लिए शाहरुख को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए ?

 Published : May 04, 2016 09:02 pm IST,  Updated : May 04, 2016 09:04 pm IST

मनीष शर्मा उम्‍मीद कर रहाे हैं कि अगले साल शाहरुख खान को ‘फैन’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।

fan- India TV Hindi
fan

नई दिल्ली: भले ही शाहरुख खान की फिल्‍म ‘फैन’ बॉक्‍स ऑफिस पर उम्‍मीद के अनुसार दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई हो लेकिन कोई है जो शाहरुख के अभिनय को देखने के बाद इस बात की उम्‍मीद कर रहा है कि अगले साल शाहरुख खान को ‘फैन’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। दरअसल इस तरह की इच्‍छा खुद फिल्‍म फैन के निर्देशक मनीष शर्मा ने जताई है और उनको उम्मीद है फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार और उनके जैसे दिखने वाले कम उम्र के उनके प्रशंसक दोनों की भूमिका निभाने के लिए शाहरूख खान को अगले साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।

दोहरी भूमिका में शाहरुख ने किया है शानदार अभिनय

फिल्म में दोहरी भूमिका विशेषकर गौरव चांदना नाम के फैन की भूमिका के लिए 50 वर्षीय अभिनेता की बहुत तारीफ हो रही है जो अपने पसंदीदा स्टार को बेहद प्यार करता है और यही प्यार बाद में उसे उनके खिलाफ कर देता है।

मनीष ने मीडिया को दिए गए एक साक्षात्‍कार में कहा है कि  वास्तव में मैं फिल्म में शाहरूख के काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की उम्मीद करता हूं। उम्मीद करता हूं कि यह उन्हें मिलेगा। शाहरूख के अभिनय के लिए उन्हें मिल रही प्रतिक्रिया को देख कर अच्छा लग रहा है। यह संतोषदायक है।

जनता के रिएक्‍शन से खुश है शाहरुख
उन्होंने कहा, अपने अभिनय के लिए मिल रही प्रतिक्रिया से शाहरूख खुश हैं और पूरी टीम बहुत खुश है क्योंकि हमें लगता है कि हमने कुछ वैकल्पिक किया है और उसके लिए प्रशंसा मिलना हमेशा किसी निर्देशक, अभिनेता या निर्माता को अधिक भरोसा देता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें आखिर क्‍यों कहा मनीष शर्मा ने ऐसा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन