नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कृति ने 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें हिन्दी फिल्मजगत में कदम रखे महज 2 साल ही हुए हैं और वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। कृति का कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी सोचा नहीं था।
इसे भी पढ़े:-
- कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का PM मोदी को खत, कहा दाऊद को जल्दी पकड़ें
- करिश्मा कपूर ने गुपचुप की सगाई?
- 'Dangal' Movie Review: आपके दिल को छू जाएगी आमिर खान की जिद
सिर्फ 2 साल में 4 फिल्में मिलने पर कैसा महसूस होता है, पूछे जाने पर कृति ने कहा, "बिल्कुल, वास्तव में बहुत अच्छा लगता है, खासकर तब जब मैं फिल्मी परिवार से नहीं हूं और मैं फिल्म उद्योग से भी संबंध नहीं रखती हूं। मैंने इससे पहले कभी भी अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था। यह बस धीरे-धीरे हो गया।"
वह यहां अपने लेबल मिस टेकन के तहत किस-कीप इट स्टाइलिश सेल को लॉन्च करने आई थीं। कीर्ति को लगता है कि उनकी किस्मत में अभिनेत्री बनना ही लिखा था। बॉलीवुड में आने से पहले वह मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने कहा कि कलाकार के रूप में मॉडलिंग से उन्हें कोई मदद नहीं मिली, लेकिन कैमरे के सामने काम करने में उन्हें जरूर इससे मदद मिली है।
कृति सेनन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर के रूप में काम करने में उन्हें ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया।
बरेली की बर्फी के अलावा कृति अपनी आगामी फिल्म राबता में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर रहीं हैं। कीर्ति फिल्म के बारे में कहती हैं कि यह सपनों, प्यार और किस्मत के बारे में है।