1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेपाल में फंसे कुणाल

नेपाल में फंसे कुणाल

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2015 04:28 pm IST,  Updated : Apr 27, 2015 04:35 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म 'जन्नत' के निर्देशक कुणाल देशमुख भूकंप प्रभावित नेपाल में फंसे हुए हैं। कुणाल काठमांडू हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे हैं। कुणाल के दोस्त और

नेपाल में फंसे कुणाल- India TV Hindi
नेपाल में फंसे कुणाल

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म 'जन्नत' के निर्देशक कुणाल देशमुख भूकंप प्रभावित नेपाल में फंसे हुए हैं। कुणाल काठमांडू हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

कुणाल के दोस्त और बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तनुज गर्ग ने आईएएनएस को फोन पर संदेश भेजकर बताया, "वह (कुणाल) इस वक्त काठमांडू हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और लौटने के उपाय ढूंढ़ रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द मुंबई लौटने की उम्मीद है।"

तनुज ने ट्विटर पर भी इस बारे में सूचना साझा की। उन्होंने लिखा, "कुणाल देशमुख अब तक काठमांडू हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और लौटने का उपाय तलाश रहे हैं।"

अभिनेता इमरान हाशमी ने भी रविवार को कुणाल की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जो खुद कुणाल ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्हें भेजी थी।

इमरान ने लिखा, "कुणाल ने एक तस्वीर भेजी है। वह काठमांडू हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं और भारतीय वायुसेना के विमान के जरिए से वापस आने का प्रयास कर रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि शनिवार को नेपाल में आए तेज भूकंप में राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भूकंप से अब तक 3,218 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,500 के करीब लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गई।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन