1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाल वीर' में कुणाल निभाएंगे 'हूबहू' किरदार

'बाल वीर' में कुणाल निभाएंगे 'हूबहू' किरदार

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 03:05 pm IST,  Updated : May 15, 2015 03:05 pm IST

मुंबई: टेलीविजन अभिनेता कुणाल बक्शी धारावाहिक 'बाल वीर' में हूबहू नामक नकारात्मक किरदार निभाएंगे। कुणाल 'मीरा', 'श्श्श्श्श..फिर कोई है' और 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। उन्ह

'बाल वीर' में कुणाल...- India TV Hindi
'बाल वीर' में कुणाल निभाएंगे 'हूबहू' किरदार

मुंबई: टेलीविजन अभिनेता कुणाल बक्शी धारावाहिक 'बाल वीर' में हूबहू नामक नकारात्मक किरदार निभाएंगे। कुणाल 'मीरा', 'श्श्श्श्श..फिर कोई है' और 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, "मुझे जब 'बाल वीर' का प्रस्ताव मिला, तो मैंने बिना दोबारा विचार किए हां कह दी। बच्चों के साथ शूटिंग करना एक मजेदार अनुभव है। देव जोशी (बाल वीर) बेहद प्रतिभाशाली बालक हैं।"

कुणाल ने बताया, "मेरे किरदार (हूबहू) का मेकअप और परिधान बहुत ही रचनात्मक है। मैं आशा करता हूं कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा।"

'बाल वीर' की कहानी एक सुपरहीरो और परिलोक को बुरी ताकतों से बचाने की उसकी कोशिशों के इर्दगिर्द घूमती है। यह 'सब टीवी' पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन