नई दिल्ली:- ईरान की मॉडल-अभिनेत्री और 'बिग बॉस डबल ट्रबल' की प्रतिभागी मंदाना करीमी जल्द ही बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली सेक्स कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' में दिखाई देने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में काफी हॉट फोटोशूट करवाया है।
इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: मंदना करीमी को है बॉलीवुड में आने का इंतजार
फिल्हाल अभी मंदाना 'बिग बॉस' के घर में बंद हैं, टीवी शो 'बिग बॉस' देख रहे लोग मंदाना को शर्मीली समझते हैं। 'बिग बॉस' में अभी तक मंदाना सबसे झगड़ती और अपना बचाव करती नजर आई हैं, उनकी इस बात को देखकर 'बिग बॉस' के अन्य सदस्य भी उनके इस बर्ताव को समझ नही पाते हैं। लेकिन करीबी सूत्रों की मानें तो मंदाना असल जिंदगी में बहुत ही बिंदास हैं।
हाल में बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मंदाना के फोटोशूट का एक वीडियो जारी किया हैं, इसमें मंदाना काफी बोल्ड अंदाज में नज़र आ रही है। इस वीडियो में मंदाना अलग-अलग तरह की बिकनी पहने दिख रही हैं। शूट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि मंदाना को एक हॉट पैंट और टैंक टॉप में फोटोशूट करना था, लेकिन खुद मंदाना ने निर्देशक को बिकिनी शूट का सुझाव दिया।
अब यह कहना मुश्किल होगा कि 'बिग बॉस' में बात- बात पर रोने वाली, लोगों से झगड़ा करने वाली मंदाना सच में ऐसी है या फिर वह सिर्फ नाटक कर रही हैं।
इन बातों से साफ पता चलता है कि मंदाना घर के अंदर बेचारी और शर्मीली होने का सिर्फ दिखावा कर रही हैं
इस फिल्म में मंदाना के साथ तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी भी दिखाई मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली स्लाईड में देखे मंदाना करीमी के हॉट फोटोशूट का वीडियो:-