1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के लिए होगी 'ट्रैफिक' की खास स्क्रीनिंग

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के लिए होगी 'ट्रैफिक' की खास स्क्रीनिंग

 Published : May 03, 2016 07:59 pm IST,  Updated : May 03, 2016 07:59 pm IST

मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म 'ट्रैफिक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के लिए रखी जाएगी।

traffic- India TV Hindi
traffic

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है साथ है हमारे बॉलीवुड सितारे भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के लिए रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के सामान्य हवलदार की जीजिविषा और अपने कद-हक से ऊंचा जाकर एक जिंदगी बचाने की कहानी पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से अभिनेता और उनकी पूरी टीम ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के कार्यो को सम्मान दिया है।

इसे भी पढ़े:- फिल्मों में आइटम नंबर न दिखने से इतने खुश क्यों हैं मनोज बाजपेयी

'ट्रैफिक' फिल्म की टीम ने कई प्रचारक इवेंट में हिस्सा लेकर ट्रैफिक पुलिस के आम जनजीवन में दिए जाने वाले योगदान को दर्शकों के साथ साझा किया। हाल ही में मनोज ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का दौरा किया और अधिकारियों को शुक्रिया अदा भी किया। इस फिल्म के जरिए ही अभिनेता ने जाना है कि ट्रैफिक पुलिस किन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाती है।

इस फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे और हैदराबाद में हुई है इसका पहला भाग हैदराबाद में और दूसरा भाग मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे शूट किया गया है। इस फिल्म में आम जन जीवन में जीने वाले मनोज बाजपेयी ने बहुत अच्छा अभिनय प्रदर्शित किया है इस फिल्म को करने के लिए मनोज बाजपेयी ने कई ट्रैफिक हवलदारों से बातचीत भी की और उनके काम करने के तरीके को भी समझा जिससे मनोज को बहुत सहायता मिली। सिनेमाघरों में 6 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मनोज के अलावा जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेड़ेकर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन