1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिस टनकपुर हाजिर हो' का पोस्टर हुआ रिलीज

'मिस टनकपुर हाजिर हो' का पोस्टर हुआ रिलीज

 Published : May 20, 2015 06:39 pm IST,  Updated : May 23, 2015 11:26 am IST

नई दिल्ली: नेशनल अवार्ड विजेता विनोद कापड़ी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिस टनकपुर हाज़िर हो' का पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के टाईटल से ही साफ पता चल जाता है कि फिल्म किसी

'मिस टनकपुर हाजिर हो'...- India TV Hindi
'मिस टनकपुर हाजिर हो' का पोस्टर हुआ रिलीज

नई दिल्ली: नेशनल अवार्ड विजेता विनोद कापड़ी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिस टनकपुर हाज़िर हो' का पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है।

फिल्म के टाईटल से ही साफ पता चल जाता है कि फिल्म किसी कानूनी मामले के ईर्द-गिर्द घूमती है। वही अब जब इसका पोस्टर रिलीज हो गया है तो और भी कई सारे बातें स्पष्ट हो जाती है।

मिस टनकपुर की गुत्थी भी काफी हद तक सुलझती हुई दिख रही है। ये सवाल कि मिस टनकपुर है कौन का जवाब आखिर में इस पोस्टर के जरिये मिल जाता है।

मिस टनकपुर कोई और नहीं बल्कि एक भैंस है लेकिन अदालत में उसकी मौजदूगी रहस्यमई और दिलचस्प भी है।

विनोद कापड़ी, जिनको अपनी डाक्यूमेंट्री 'We can't take this shit anymore' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था, इससे पहले IndiaTV न्यूज़ चैनल के मैनेजिंग एडिटर रह चुके है।

Miss Tanakpur Poster

'मिस टनकपुर हाजिर हो' एक पालिटिकल सटायर फिल्म है और हरयाणा के एक गांव टनकपुर पर बेस्ड है।

ये फिल्म 19 जून को देश भर में रिलीज़ होगी। फिल्म में अन्नू कपूर, राहुल बग्गा अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन