1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिस टनकपुर..' अब 26 जून को रिलीज होगी

'मिस टनकपुर..' अब 26 जून को रिलीज होगी

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 12:18 pm IST

मुंबई: विनोद कापरी निर्देशित 'मिस टनकपुर हाजिर हो' अब 19 जून को रिलीज नहीं होगी। विनोद चाहते हैं कि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक देखें, इसलिए उसी दिन अन्य फिल्म रिलीज होती देख इसकी रिलीज

'मिस टनकपुर..' अब 26 जून को...- India TV Hindi
'मिस टनकपुर..' अब 26 जून को रिलीज होगी

मुंबई: विनोद कापरी निर्देशित 'मिस टनकपुर हाजिर हो' अब 19 जून को रिलीज नहीं होगी। विनोद चाहते हैं कि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक देखें, इसलिए उसी दिन अन्य फिल्म रिलीज होती देख इसकी रिलीज डेट एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है। 19 जून को रीमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'एबीसीडी 2' रिलीज हो रही है। इसमें वरुण धवन एवं श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

विनोद ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म बनाना एक बात है, लेकिन उसे बेचना ज्यादा मुश्किल काम है। मेरी फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें थोड़ी सी कल्पना एवं हास्य डाला गया है। मैं चाहता हूं कि यह बढ़िया विषय सामग्री अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचे और इसलिए मैंने इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 26 जून कर दी है।"

पत्रकार से निर्देशक बने विनोद 'मिस टनकपुर हाजिर हो' से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वह महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्मकार राजकुमार हिरानी जैसी दिग्गज हस्तियों से इसके ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं।

फिल्म में अनु कपूर, ऋषिता भट्ट, राहुल बग्गा, संजय मिश्रा, ओम पुरी और रवि किशन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन