नई दिल्ली: डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती आज 65 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके मिथुन ने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी भाषा में भी बहुत सारी फिल्में की और दर्शकों के बीच दादा नाम से फेमस हुए। मिथुन ने अपनी पहली फिल्म मृगया में ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मिथुन फिल्म इंट्रस्टी में आने से पहले एक कट्टर नक्सली थे। लेकिन बिजली के करंट लगने से हुई उनके एकमात्र भाई की मौत ने उन्हें झकझोर दिया। अपनों को कठिनाईयों का सामना करता देख मिथुन परिवार में लौट आए और नक्सली आंदोलन से खुद को अलग कर लिया। मिथुन ने मृणाल सेन द्वारा निर्देशित फिल्म मृगया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। अपनी पहली फिल्म के बाद उन्होंने कुछ फिल्में जैसे दो अनजाने (1976) तथा फूल खिले और गुलशन गुलशन (1977) में सहयोगी कलाकार की भूमिका निभाई।
अगली स्लाइड में पढ़ें पहलवान थे मिथुन