1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे: टेलीविजन सितारों ने शेयर किए अपनी मां के साथ बिताए यादगार पल

मदर्स डे: टेलीविजन सितारों ने शेयर किए अपनी मां के साथ बिताए यादगार पल

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 05:15 pm IST,  Updated : May 09, 2016 12:31 pm IST

मदर्स डे के अवसर पर रतन राजपूत, सौम्या टंडन और आसिफ शेख जैसे कई लोकप्रिय टेलीविजन सितारों ने मां के साथ बिताए वो पल याद किए हैं, जब उन्होंने अपनी मां को गौरवान्वित किया।

mothers day- India TV Hindi
mothers day Image Source : PTI

मुंबई: मदर्स डे के अवसर पर रतन राजपूत, सौम्या टंडन और आसिफ शेख जैसे कई लोकप्रिय टेलीविजन सितारों ने मां के साथ बिताए वो पल याद किए हैं, जब उन्होंने अपनी मां को गौरवान्वित किया। मदर्स डे के अवसर पर सितारों ने अपनी मां के साथ बिताए हुए लम्हों को मीडिया से शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां से किस तरह जुडे हुए हैं सितारों ने यह भी बताया कि वह मदर्स डे को अपनी मां के लिए क्या क्या करते हैं।

मदर्स डे मई के दूसरे सप्ताह के रविवार को मनाया जाता है मदर्स डे मांओ के समर्पण और परिश्रम के आभार को व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। प्रत्येक मां के लिए उसका बच्चा सबसे स्पेशल होता है और वह हर दिन अपने बच्चे के लिए जीती है इसलिए यह एक खास दिन होता है कि बच्चे अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल कर सके। आइए जानते है इस स्पेशल डे पर सितारों ने क्या कहा-

Ratan rajput
Ratan rajput

रतन राजपूत: मैं अपने परिवार के साथ नहीं हूं, इसलिए ये सभी दिन मुझे और भावुक कर देते हैं। मां की याद मुझे मदर्स डे पर ही नहीं, बल्कि हर दिन आती है। 20 अप्रैल को मेरे जन्मदिन पर तो मां की बहुत याद आती है। इसलिए हर साल मैं अपनी मां को तोहफा देती हूं और उन्हें महसूस कराती हूं कि मैं उनकी कितनी आभारी हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन