1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन मुंबई पुलिस कमिश्नर के सामने हुई पेश

सनी लियोन मुंबई पुलिस कमिश्नर के सामने हुई पेश

 Published : May 28, 2015 09:48 am IST,  Updated : May 28, 2015 09:51 am IST

मुंबई: एक वेबसाइट में अश्लील वीडियो अपलोड करने की शिकायत के मामले में पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपने वकील के साथ ठाणे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची। समाजसेविका अंजलि पालन ने

मुंबई पुलिस कमिश्नर...- India TV Hindi
मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची सनी लियोन

मुंबई: एक वेबसाइट में अश्लील वीडियो अपलोड करने की शिकायत के मामले में पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपने वकील के साथ ठाणे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची। समाजसेविका अंजलि पालन ने सनी लियोन के खिलाफ अश्लील वीडियो और फ़ोटो अपलोड करने के वजह से डोम्बिवली के रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अंजलि का कहना है वेबसाइट पर अश्लील वीडियो और फ़ोटो यंग जनरेश्न के लिए ठीक नहीं है। शिकायत दर्ज होने के बाद ठाणे पुलिस की सायबर सेल ने सनी लियोन को नोटिस भेजा था जिसका जवाब देने के लिए सनी लियोन ठाणे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर अपने वकील के साथ पहुंची थी। सनी लिओन करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में रहीं।

ठाणे पुलिस ने कहा कि हमने सनी लियोन के खिलाफ अभी आगे जांच चलेगी। सनी के ऊपर जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है, अगर वो इनमें दोषी पाई गईं तो सनी लियोन को 5 साल तक की जेल हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन