1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान जितना बड़ा दिल किसी के पास नहीं: रणबीर कपूर

सलमान खान जितना बड़ा दिल किसी के पास नहीं: रणबीर कपूर

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 03:07 pm IST,  Updated : May 09, 2015 03:09 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को मिली सजा पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन सलमान की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे।

सलमान खान जितना बड़ा...- India TV Hindi
सलमान खान जितना बड़ा दिल किसी के पास नहीं

मुंबई: फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को मिली सजा पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन सलमान की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि सभी अभिनेताओं को उनकी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' की विरासत को आगे ले जाना चाहिए।

रणबीर से उनकी आने वाली फिल्म 'बाम्बे वेलवेट' के गेम लांच के मौके पर सलमान को मिली पांच साल जेल की सजा के मामले में प्रतिक्रिया पूछी गई।

रणबीर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इस मामले में क्या होने वाला है, लेकिन हम सब लोग सलमान को जानते हैं। व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो मैं वर्षो से उन्हें जानता हूं और आपसे यह कह सकता हूं कि मुझे नहीं लगता यहां सलमान जितना बड़ा दिल किसी के पास है। वह अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के माध्यम से और व्यक्तिगत रूप से भी समाज की और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।"

रणबीर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें सलमान से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके काम को उनकी विरासत को आगे ले जाना चाहिए। लेकिन जहां तक इस कानूनी मसले का सवाल है, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

उल्लेखनीय है कि बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सलमान को सुनाई गई पांच साल कारावास की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत की अर्जी देने का मौका दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन