1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन विशेष: रहमान को विरासत में मिला संगीत

जन्मदिन विशेष: रहमान को विरासत में मिला संगीत

 Written By: IANS
 Published : Jan 05, 2017 11:44 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 11:55 pm IST

ए.आर. रहमान यानी अल्लाह रक्खा रहमान का जन्म छह जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था।

A R Rahman
A R Rahman

गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड

​रहमान एक अच्छे पति और पिता भी हैं। संगीतकार की शादी सायरा बानू से हुई है और उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। वर्ष 2000 में रहमान पद्मश्री से सम्मानित किए गए। फिल्म 'स्लम डॉग मिलेनियर' के लिए वह गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर और ग्रैमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। इस फिल्म का गीत 'जय हो' देश-विदेश में खूब मशहूर हुआ। रहमान ने कई संगीत कार्यक्रमों में इस गीत को गाया। 

चार राष्ट्रीय पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर 

रहमान चार राष्ट्रीय पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार, दक्षिण बारतीय फिल्मों में बेहतरीन संगीत देने के लिए 13 साउथ फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। फिल्म '127 आवर्स' के लिए रहमान बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किए गए। नवंबर 2013 में कनाडाई प्रांत ओंटारियो के मार्खम में एक सड़क का नामकरण संगीतकार के सम्मान में 'अल्लाह रक्खा रहमान' कर दिया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन