नई दिल्ली: उनके संगीत में एक अजीब सी कशिश है जो श्रोताओं के दिलो-दिमाग को सुकून देती है। गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर, ग्रैमी, फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजे जा चुके रहमान की उपलब्धियों और उनके संगीत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
चेन्नई में हुआ जन्म
ए.आर. रहमान यानी अल्लाह रक्खा रहमान का जन्म छह जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता आर.के.शेखर मलयाली फिल्मों में शिक्षा देते थे। संगीतकार ने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की। रहमान जब नौ साल के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया और पैसों की खातिर परिवार वालों को वाद्ययंत्र तक बेचने पड़े।
बैंड 'नेमेसिस एवेन्यू' की स्थापना
महज 11 साल की उम्र में रहमान अपने बचपन के दोस्त शिवमणि के साथ 'रहमान बैंड रुट्स' के लिए सिंथेसाइजर बजाने का काम करते थे। चेन्नई के बैंड 'नेमेसिस एवेन्यू' की स्थापना में भी रहमान का अहम योगदान रहा। रहमान पियानो, हारमोनयिम, गिटार भी बजा लेते थे।
ट्रिनिटी कॉलेज से स्कॉलरशिप मिला
रहमान सिंथेसाइजर को कला और तकनीक का अद्भुत संगम मानते हैं। बैंड ग्रुप में ही काम करने के दौरान रहमान को लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से स्कॉलरशिप मिला और इस कॉलेज से उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में तालीम हासिल की।
अगली स्लाइड में.. पहली फिल्म में ''फिल्म फेयर'' पुरस्कार