नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ट्विटर पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "मेरी बॉडी ऐसी है और मुझे इस पर गर्व है! ऐसा दिखने के लिए मुझे 9 महीने लगे है, लेकिन मैं अभी मेहनत कर रही हूं, वक्त के साथ और अच्छी दिखने लगूंगी।
इसे भी पढ़े:- परिणीति चोपड़ा की 2 शर्ट्स की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "4 साल पहले एक चबी, चाइल्डिश लड़की इस दुनिया के सामने आई थी, और अब 4 साल के बाद मैं वो हूं जो मैं बनना चाहती हूं। इस फोटोशूट के जरिए आज मैं कॉन्फिडेंट और स्ट्रॉन्ग महसूस कर रही हूं। अगर किसी को लगता है कि ये कोई चैलेंज है, तो मुझे विश्वास है कि अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं।"
परी ने अपनी इन तस्वीरों से लोगों को हैरान कर दिया है। 4 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखने वाली परिणीति और आज की परिणीति में फर्क साफ देखा जा सकता है। कुछ वक्त पहले तक वह कई बार अपने ज्यादा वजन को लेकर लोगों के बीच मजाक का कारण भी बनी हैं। लेकिन 4 वर्षों में उन्होंने खुद में काफी बदलाव किए हैं और चबी, चाइल्डिश सी दिखने वाली परी अब हॉट, सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं।
अगली स्लाइड में देखिए परी के फोटोशूट की हॉट तस्वीरें:-