1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा के पसंदीदा सनी देओल

प्रीति जिंटा के पसंदीदा सनी देओल

 Published : Jul 31, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 02:19 pm IST

आगामी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में अभिनेता सनी देओल संग बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि सनी उनके पसंदीदा हैं।

Preity zinta- India TV Hindi
Preity zinta

मुंबई, आगामी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में अभिनेता सनी देओल संग बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि सनी उनके पसंदीदा हैं। प्रीति ने सनी के साथ फिल्म की शूटिंग के मौके पर कहा, "मैं उनके साथ काम करने को उत्साहित हूं। वह मेरे पसंदीदा हैं।"

इसे भी पढ़े:-

प्रीति ने सनी देओल संग शुरु की 'भैय्याजी सुपरहिट' की शूटिंग

सनी देओल ने सेंसर बोर्ड को दिया ये सुझाव

सनी देओल द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिल्लगी' में अतिथि भूमिका निभा चुकीं प्रीति फिल्म 'फर्ज', 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'द हीरो' में भी नजर आ चुकी हैं। लंबे समय बाद सनी के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर प्रीति ने कहा, "ज्यादा लंबा समय नहीं रहा"। मैं सेट पर वापसी के साथ खुश हूं और मुझे देओल परिवार पसंद हैं। वह हमेशा से मेरे दिल के करीब रहे हैं।

मैं पहले उनसे डरती थी, लेकिन उनके साथ फिल्म करने पर खुश हूं, क्योंकि यह मजेदार होगी। "फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' प्रीति की शादी के बाद पहली फिल्म है। उन्होंने लॉस एंजेलिस के जीन गुडइनफ के साथ शादी की हैं। 'भैयाजी सुपरहिट' में अमीषा पटेल भी दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन