मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे वक्त तक बड़े पर्दे से गायब होने के बाद अब एक बार फिर सिनेमाजगत में रख रही हैं। प्रीति पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। इसकी जानकारी खुद प्रीति जिंटा ने ही दी है। उन्होंने बुधवार रात फेसबुक पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में प्रीति, अमीषा पटेल और सनी देओल संग नजर आ रही हैं। प्रीति ने लिखा,"'भैय्याजी सुपरहिट' के सेट पर। अमीषा पटेल, सनी देओल और नीरज पाठक के साथ। पागलपन..मुबई..शूट..मजेदार।"
इसे भी पढ़े:-
- सलमान से शादी की खबरों पर यूलिया ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
- प्रीति के वेडिंग रिसेप्शन में लूलिया संग दिखे सलमान
'भैय्याजी सुपरहिट' की घोषणा पहली बार 2012 में हुई थी, लेकिन कई कारणों से इसमें देरी हो गई। खबरों के अनुसार तो, फिल्म के लिए नए निर्माता को लिया गया, जिसके बाद शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है।

फिल्म 'राइट या रॉन्ग' के नीरज पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कहा जा रहा है कि सनी एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जो कलाकार बनना चाहता है। प्रीति पिछले दिनों जीन गुडइनफ के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। उन्हें लंबे वक्ते से किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। पिछली बार वह 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में मेहमान की भूमिका में दिखी थीं।
वहीं दूसरी तरफ सनी देओल कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में नजर आए थे।फिलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल और अमीषा पटेल भी अह्म भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इन तीनों के अलावा खबर है कि इस फिल्म में अरशद वारसी और मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्य किरदारों में होंगे।