
priyanka
मिस इंडिया वल्र्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म-उद्योग का रुख किया। उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने 'द हीरो' के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया।