1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने मनाया 'वेंटिलेटर' की सफलता का जश्न

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया 'वेंटिलेटर' की सफलता का जश्न

 Published : Apr 26, 2017 05:54 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 05:54 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त होने के बाद अब मुंबई लौट आई हैं। प्रियंका एक अदाकारा होने के साथ एक निर्माता के रूप में भी उबर कर सामने आई हैं। प्रियंका का कहना है कि...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त होने के बाद अब मुंबई लौट आई हैं। प्रियंका एक अदाकारा होने के साथ एक निर्माता के रूप में भी उबर कर सामने आई हैं। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत छोटी और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों से की, क्योंकि उन्हें लगा कि कुछ फिल्मों और कहानियों को उनकी जरूरत है। प्रियंका ने मंगलवार रात अपने घरेलू बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को तीन श्रेणियों में पुरस्कार मिलने की खुशी का जश्न मनाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, "बड़ी हस्तियां हिंदी फिल्में बनाती हैं। मैं एक छोटी फिल्म निर्माता हूं। मुझे लगा कि कुछ ऐसा फिल्में और कहानियां है जिन्हें मेरी सहायता और समर्थन की जरूरत है।" प्रियंका ने इस सफलता का जश्न फिल्म के कलाकारों और यूनिट के सदस्यों के साथ मनाया, जिनमें आशुतोष गोवारिकर, फिल्म के निर्देशक राजेश मापुसकर आदि शामिल हुए। मीडिया के साथ बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया कि वह हमेशा बेहतरीन कहानियों वाली फिल्में बनाना चाहती हैं।

प्रियंका ने कहा, "कभी-कभी फिल्मकारों को दर्शकों के सामने अपनी कहानियां पेश करने का मौका नहीं मिल पाता और इसलिए मैं हमेशा किसी भी भाषा में बेहतरीन कहानी वाली फिल्में बनाना चाहती हूं।" मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' ने 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण जैसी तीन श्रेणियों में पुरस्कार जीता है। इसके अलावा प्रियंका ने भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' और पंजाबी फिल्म 'सर्वानन' का भी निर्माण किया है। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स करते थे ऐसी हरकत, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन