नई दिल्ली: पाकिस्तान की मशहूर मॉडल कंदील मॉडल की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। खबरों के अनुसार कंदील के भाई ने ही गोली मारी है। कंदील अपने बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियों में छाई रहती थीं। खबरों के अनुसार यह एक ऑनर किलिंग है। पाकिस्तानी समाचार पत्रों के अनुसार कंदील के भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें और विवादस्पद कमेंट करने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। कंदील ने कुछ दिन पहले अपनी जान खतरे में होने की बात कही थी।
इसे भी पढ़े:-
- कंदील बलोच पर चढ़ा कोहली के प्यार का जूनून, कहा अनुष्का को छोड़ो
- अफरीदी को गाली देने वाली पाकिस्तानी मॉडल ने किया विराट कोहली से प्यार का इज़हार
- बिग बॉस 10: मोदी को बोला चायवाला, विराट पर हुईं फ़िदा, अब शो में दिखेंगी ये पाक मॉडल!
इसके लिए उन्होंने सिक्योरिटी की भी मांग की थी। लेकिन इंटिरियर मिनिस्टरी ने इस पर उन्हें कोई जवाब नहीं दिया था। इसके बाद कंदील ने देश से बाहर जाकर बसने का मन बना लिया था। कंदील मुल्तान घूमने गई थी जहां उनके भाई ने उनका गला दबाकर फिर गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल कंदील का भाई फरार है। उन्होंने क्रिकेट से जुड़े भी काफी ऐसे बयान दिए है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी रहती थीं। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी प्रपोज किया था।
गौरतलब है कि हाल ही में एक आशिक हुसैन नाम के व्यक्ति ने कंदील को अपनी पत्नी बताया था। कंदील ने भी इस बात को स्वीकारते हुए कहा था कि, आशिक उनके साथ बहुत मारपीट करता था, इसीलिए उन्होंने उसे छोड़ दिया।
समाचार पत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी आजम सुल्तान ने कहा कि फेसबुक पर बोल्ड वीडियो और बयान पोस्ट करने के लिए लोकप्रिय कंदील की तीन दिन पहले उसके भाई ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि यह हत्या पंजाब प्रांत के मुल्तान में हुई। इससे पहले एक समाचार टेलिविजन चैनल के संवाददाता ने बताया था कि कंदील को उसके भाई ने गोली मारी थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
अपने हाल ही के एक साक्षात्कार में कंदील ने कहा था कि इस समाज में कुछ भी सही नहीं है। यह पुरुष प्रधान समाज काफी खराब है। तीन सप्ताह पहले कंदील ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और इस्लामाबाद में पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की थी। इस पत्र में कंदील ने कहा था कि उनकी जान खतरे में है और उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं।









