इस्लामाबाद: पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री कंदील बलूच के भाई ने 'इज्जत' के नाम पर बहन की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। उसने कंदील को नशे की गोली देने के बाद उनका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कंदील मुल्तान स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने कंदील के भाई वसीम को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह जान आप रह जाएगे दंग। जानिए क्या थी वजह?
ये भी पढ़े-
- कंदील बलोच पर चढ़ा कोहली के प्यार का जूनून, कहा अनुष्का को छोड़ो
- अफरीदी को गाली देने वाली पाकिस्तानी मॉडल ने किया विराट कोहली से प्यार का इज़हार
- बिग बॉस 10: मोदी को बोला चायवाला, विराट पर हुईं फ़िदा, अब शो में दिखेंगी ये पाक मॉडल!
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कंदील की ऐसी ढेरों तस्वीरें पड़ी हैं...जिसे उसके बोल्ड और बिंदास अंदाज को बयान करने के लिए काफी हैं। सिर्फ तस्वीरें ही नहीं कंदील अक्सर फेसबुक पर ऐसे वीडियो अपलोड करती थी। जो विवादों की आग को हवा देने का काम करते थे। कंदील ने पाकिस्तान जैसे कट्टरपंथी मुल्क में अपने बोल्ड स्टाइल से खलबली मचा दी थी।
यही वजह थी कि उसके दुश्मनों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही थी। खुद कंदील बलोच का भाई ही उससे बेइंतहां नफरत करता था और उसी नफरत का नतीजा है पाकिस्तान में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर कंदील बलोच की हत्या। कंदील के भाई ने ही झूठी शान की खातिर उसे मार डाला। पहले उसे नशे की गोलियां दी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल के बाद से फरार चल रहे हत्यारे भाई वसीम ने गिरफ्त में आते ही। अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसमे कैमरों के सामने माना कि उसी ने कंदील बलोच को मौत के घाट उतारा है।
वसीम ने कहा, "इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं..जैसे कि मौलवी का मुद्दा।" उसका इशारा मुफ्ती कावी के साथ कंदील की सेल्फियों की ओर था। मैंने उसे एक गोली दी और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।"
शहर पुलिस प्रमुख अजहर अकरम ने कहा, "वसीम ने कंदील का मुंह और नाक बंद करके उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ डेरा गाजी खान भाग गया था।"
अगली स्लाइड मेें देखे वीडियो