1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Quick film Review: ‘घायल वन्‍स अगेन’

Quick film Review: ‘घायल वन्‍स अगेन’

 Published : Feb 05, 2016 12:00 am IST,  Updated : Feb 05, 2016 11:10 am IST

सनी देओल के निर्देशन और अभिनय से सजी ‘घायल वन्‍स अगेन’ सच और साहस की कहानी को कहती है। सन्‍नी देओल का बेहतरीन निर्देशन और अजय मेहरा के दमदार रोल उनके फैंस को पसंद आएगा।

ghayal once again- India TV Hindi
ghayal once again

सनी देओल के निर्देशन और अभिनय से सजी ‘घायल वन्‍स अगेन’ सच और साहस की कहानी को कहती है। सन्‍नी देओल का बेहतरीन निर्देशन और अजय मेहरा के दमदार रोल उनके फैंस को पसंद आएगा। लंबे समय सन्‍नी देओल अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं,उनका स्‍टाइल बॉक्‍स ऑफिस पर कैसा जादू चलाता है,ये देखने वाली बात होगी। फिल्‍म की कहानी आज के युवाओं के सच और साहस की कहानी कहती है,और उनकी इस जंग में अजय मेहरा का रोल बेहद खास है। फिल्‍म में इस बार इसमें एक्‍शन और इमोशन दोनों का बेहतरीन तड़का देखने को मिलेगा। फिल्‍म का प्रमोशन और बज अच्‍छा मिला है और उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म पहले वीकएंड में बेहतर बिजनेस कर सकती है।

Plot : ‘घायल वन्स अगेन’ साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल है। इसे पहले घायल रिर्टन्स नाम दिया गया था। फिल्म में लीड रोल निभा रहे सनी देओल अजेय मेहरा दमदार रोल में हैं,जो चार युवाओं के साहस और सच की जंग लड़ता है। दरअसल दूसरी तरफ राज बंसल और उसका एंपायर है जिसके आगे सच,न्‍याय और अन्‍याय जैसी बातें बहुत छोटी है,वह अपने पॉवरफुल इमेज के दम पर अपने हिसाब से जिस बात को सही समझता है वहीं करता है,और जब उसके गलत कदमों के खिलाफ चार युवा उसको चुनौती देते हैं तो वह तिलमिला उठता है। बस यहीं से शुरु होती है सच और साहस की बेहतरीन कहानी जिसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए अजय मेहरा चार युवाओं के लिए राज बंसल से भिड़ जाता है। आखिर अजय मेहरा और चार युवाओं कैसे सच को विजेता बनाते हैं,यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी चाहिए।

अभिनय

सन्‍नी देओल अपने पुराने अंदाज में नजर आए है और उनका अभिनय उनके फैंस को पसंद आएगा। राज बंसल के रोल नरेंद्र झा ने बेहतरीन काम किया है। ओम पुरी एसीपी जॉय डिसूजा के रोल में नजर आए हैं। युवा चेहरों ने भी अपने डेब्‍यू फिल्‍म में बेहतरीन काम किया है।

निर्देशन

सन्‍नी देओल ने तीन साल की कड़ी मेहनत और लगन के साथ फिल्‍म की कहानी पर काम करने के साथ इस फिल्‍म का निर्देशन किया है।इससे पहले वह वह दिल्‍लगी का निर्देशन कर चुके हैं,उस वक्‍त उनके निर्देशन को सभी ने पसंद किया था और इस बार भी उनकी मेहनत नजर आती है। फिल्‍म में बेहतरीन संवाद हैं ‘जब एक करप्‍ट आदमी मरता है तो उसकी सत्‍ता खत्‍म होती है और जब एक सच्‍चा आदमी मरता है तो उसकी सत्‍ता शुरु होती है।‘ या फिर ‘अगर हम सच के साथ है तो हमें जितने तक हार नहीं माननी चाहिए।‘ इस तरह के बेहतरीन संवाद आज की जनरेशन को इंस्‍पायर करने वाले हैं,और यह यूथ को पसंद आने वाले हैं।

क्‍यों देखें:

सबसे पहली बात सन्‍नी देओल लंबे समय बाद दमदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं,अगर आप सन्‍नी देओल के फैंस हैं तो आपको यह फिल्‍म देखनी चाहिए। फिल्‍म में एक्‍शन और इमोशन का तड़का है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन