1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका आप्टे ने ओलीविया कोलमैन के काम को बताया अभूतपूर्व

राधिका आप्टे ने ओलीविया कोलमैन के काम को बताया अभूतपूर्व

 Published : Aug 22, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Aug 22, 2016 02:58 pm IST

राधिका आप्टे पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'फोबिया' के लिए प्रशंसा हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइरन्नोसॉर' में ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री ओलीविया कोलमैन के काम को अभूतपूर्व और बढ़िया बताते हुए उनकी तारीफ की है।

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'फोबिया' के लिए प्रशंसा हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइरन्नोसॉर' में ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री ओलीविया कोलमैन के काम को अभूतपूर्व और बढ़िया बताते हुए उनकी तारीफ की है। सोमवार को राधिका ने ट्वीट किया, "आखिरकर 'टाइरन्नोसॉर' को देख लिया। मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक। ओलीविया कोलमैन तो अद्भुत हैं। पैडी कॉनसिडाइन ने भी प्रेरित किया।"

इसे भी पढ़े:-

पैडी कॉनसिडाइन द्वारा लिखित और निर्देशित 'टाइरन्नोसॉर' में पीटर मुलन, एडी मार्सन, पॉल पॉपलेवैल और सैली कारमेन ने भी काम किया है। यह फिल्म एक गुस्सैल शराबी (पीटर मुलन) के बारे में है जिसे अपने पति से अपमानित होने वाली धर्मपरायण महिला (कोलमैन) के पास आकर सुकून मिलता है।

एक अन्य खबर के अनुसार राधिका जल्द ही 'बामबैरिया' में दिखेंगी। फिल्म में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। खबरों के अनुसार इसके अलावा वह 'ओएस्टर' की शूटिंग भी कर रही हैं। वह गुनीत मोंगा की आगामी फिल्म 'द आश्रम' के काम में भी व्यस्त हैं। इसमें भारत-अमेरिकी अभिनेता काल पेन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

राधिका को पिछले दिनों आई रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ में उनकी पत्नी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन