1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल बोस को दिखी बॉलीवुड में अच्छी कहानियों की कमी

राहुल बोस को दिखी बॉलीवुड में अच्छी कहानियों की कमी

 Published : Jul 07, 2016 11:34 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 11:35 pm IST

राहुल बोस को लीक से हटकर फिल्में करने के लिए पहचाना जाना जाता है। राहुल लंबे वक्त के बाद अपनी फिल्म पूर्णा ने निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। उनका मानना है कि बॉलीवुड में अच्छी कहानियों की कमी है।

rahul- India TV Hindi
rahul

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस को लीक से हटकर फिल्में करने के लिए पहचाना जाना जाता है। राहुल लंबे वक्त के बाद अपनी फिल्म पूर्णा ने निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। उनका मानना है कि बॉलीवुड में अच्छी कहानियों की कमी है। यह पूछने पर कि क्या बॉलीवुड की कहानियों में सुधार हुआ है, उन्होंने कहा, "आजकल अच्छी और नई कहानियां नहीं हैं। अच्छी कहानियां होनी चाहिए। आजकल अच्छी कहानियां होनी चाहिए, लेकिन उसकी आधी भी नहीं है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मैं यहां किसी फिल्म का उल्लेख नहीं करना चाहता जो आधी तो अच्छी लिखी हुई है लेकिन आधी बेहूदा है। आप ऐसा नहीं कर सकते। आपको अच्छा लिखना होगा। बॉलीवुड में अच्छी कहानियों की कमी है। अच्छी कहानियां सिर्फ किताबों पर आधारित हैं।" हाल ही में फिल्म 'पूर्णा' का निर्देशन कर चुके राहुल कहते हैं कि एक निर्देशक के तौर पर वह किसी के भी साथ काम कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रतिबद्ध होना होगा।

उन्होंने कहा, "मैं कभी, किसी के भी साथ, कितने भी बजट की फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हूं। फिल्म में गहन भाव होने चाहिए और कुछ ऐसा होना चाहिए, जिसे देखकर दर्शक स्वयं और जिंदगी के बारे में अच्छा महसूस कर सके। मुझे परवाह नहीं कि मैं किसके साथ काम कर रहा हूं, बस उन्हें पूरी तरह से काम को लेकर प्रतिबद्ध होना चाहिए।"

यह फिल्म भारतीय पर्वतारोही मालावत पूर्णा के जीवन पर आधारित है। पूर्णा तेलंगाना की 13 वर्षीय एक आदिवासी लड़की की वास्तविक कहानी है जिसने 2014 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बनकर इतिहास रच दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन