1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल बोस ने ढाका हमला पीड़ितों के लिए शोक जताया

राहुल बोस ने ढाका हमला पीड़ितों के लिए शोक जताया

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2016 06:29 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 06:29 pm IST

अभिनेता राहुल बोस ने ढाका आतंकवादी हमले से प्रभावित लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Rahul Bose- India TV Hindi
Rahul Bose

मुंबई: अभिनेता राहुल बोस ने ढाका आतंकवादी हमले से प्रभावित लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार सुबह बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने कोई 13 बंधकों को बचा लिया और छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही ढाका में शुक्रवार से शुरू हुआ यह आतंकवादी संकट खत्म हो गया।

सरकारी बलों और इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकवादियों के बीच संघर्ष में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए।

राहुल बांग्लादेशी फिल्म 'अंडर कंस्ट्रक्शन' की शूटिंग के लिए 2014 में ढाका गए थे, और उन्होंने इस हमले से प्रभावित लोगों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है। यह फिल्म एक आधुनिक मुस्लिम महिला के बारे में है, जो विस्तृत शहरी बांग्लादेश में खुद को संघर्षरत पाती है।

राहुल ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "2014 में फिल्म की शूटिंग के लिए ढाका में था। इतनी जल्दी दुनिया कैसे बदल सकती है। मेरी संवेदना प्रभावितों के साथ है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन