1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज ठाकरे ने सलमान खान को कहा बददिमाग

राज ठाकरे ने सलमान खान को कहा बददिमाग

 Published : Aug 11, 2015 02:03 pm IST,  Updated : Aug 11, 2015 02:28 pm IST

नई दिल्लीः याकूब मेमन को फांसी हो चुकी है लेकिन अपने पीछे वो कई विवाद छोड़ गया है। इनमें शामिल हैं सलमान खान की ट्विटर कॉन्ट्रोवर्सी जिसके जरिये उन्होंने याकूब का बचाव किया था। अपने

ये क्या कह बैठे सलमान...- India TV Hindi
ये क्या कह बैठे सलमान खान के बारे में राज ठाकरे?

नई दिल्लीः याकूब मेमन को फांसी हो चुकी है लेकिन अपने पीछे वो कई विवाद छोड़ गया है। इनमें शामिल हैं सलमान खान की ट्विटर कॉन्ट्रोवर्सी जिसके जरिये उन्होंने याकूब का बचाव किया था।

अपने ट्वीट्स के लिए सलमान काफी आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं लेकिन अब भी लोगों में उठी वो आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।

नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अब भी सलमान का पीछा नहीं छोड़ा है और लगातार वो अपने बेबाक बयान देते जा रहे हैं। इस बार एक सम्मेलन में तो राज ने हद ही पार कर दी और दबंग खान को बददिमाग तक कह डाला।

ये भी पढ़ें- याकूब मेमन की दया याचिका पर इन बॉलीवुड हस्तियों ने किए थे हस्ताक्षर!

उन्होंने सम्मेलन में कहा, "सलमान खान एक ऐसे आदमी है जिनके पास दिमाग नहीं है, वहीं उनके पिता एक इज्जतदार इंसान हैं। सलमान अख्बार नहीं पढ़ते और न ही उन्हें कानून के बारे में कुछ पता हैं और इसलिए वो याकूब के समर्थन में लिखते गए। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने राष्ट्रपति को मुजरिम के लिए दया याचिका भेजी। कोई कैसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल कर सकता है?"

आगे जानिए और क्या कहा सलमान के बारे में राज ने-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन