1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. याकूब मेमन की दया याचिका पर इन बॉलीवुड हस्तियों ने किए थे हस्ताक्षर!

याकूब मेमन की दया याचिका पर इन बॉलीवुड हस्तियों ने किए थे हस्ताक्षर!

 Published : Jul 30, 2015 04:12 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 04:48 pm IST

नई दिल्लीः 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी याकूब मेमन को आज फांसी दे दी गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा खारिज की गई दया याचिका के बाद उसे फांसी के तख्ते तक पहुंचाया

ये बॉलीवुड हस्तियां...- India TV Hindi
ये बॉलीवुड हस्तियां चाहती थीं याकूब मेमन को न हो फांसी!

नई दिल्लीः 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी याकूब मेमन को आज फांसी दे दी गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा खारिज की गई दया याचिका के बाद उसे फांसी के तख्ते तक पहुंचाया गया।

इससे पहले याकूब की दया याचिका पर करीब 300 लोगों ने हस्ताक्षर किये थे जिसमें 40 जानी-मानी हस्तियां शामिल थी। लेकिन आपको शायद ही पता हो कि इसमें बॉलीवुड से कुछ लोग भी थे जो नहीं चाहते थे कि याकूब को फांसी हो जिसके लिए उन्होंने भी दया याचिका पर हस्ताक्षर किये थे।

सलमान खान ने तो रविवार याकूब के बचाव में दिए गए अपने बयान से अपनी मुश्किले बढ़ाई थी। सलमान के ट्वीट का समर्थन करते हुए उनकी बहन अर्पिता खान और अभिनेता पुलकित सम्राट ने कहा था कि उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया है। हालांकि सलमान का नाम दया याचिकाकर्ताओं की लिस्ट में नहीं है लेकिन उनके सहयोगी शत्रुघन सिन्हा ने याकूब की दया याचिका पर हस्ताक्षर किये थे।

ये भी पढ़ें- याकूब मेमन का बचाव करने के मामले में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज

India TV

अगली स्लाइड में जानिए बॉलीवुड से और किसने याकूब को बचाने की कोशिश की थी-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन