चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की गुजारिश की है। वह 12 दिसंबर को 66 साल के हो रहे हैं। उनके प्रबंधक रियाज अहमद ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की गुजारिश की है।"
ये भी पढ़े-
- आमिर ने जताई 'दिल चाहता है' के सीक्वल में इन 2 अभिनेत्रियों को देखने की इच्छा
- अमिताभ बच्चन ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को जन्मदिन की बधाई
- OMG! रजनीकांत ने ठुकरा दिया आमिर खान का ये ऑफर
उन्होंने कहा कि रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि उनके पोस्टर और बैनर आदि ना लगाएं।
यह माना जा रहा है कि पिछले हफ्ते तमिलानाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के गुजर जाने के शोक में उन्होंने यह निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि रजनीकांत के एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म दंगल की रजनीकांत के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की थी और उनके इस फिल्म को उनके कैरेक्टर के साथ तमिल में डब करने को कहा था। हालांकि रजनी ने इस ऑफर को बहुत विनम्रता के साथ अस्वीरकार कर दिया।
रजनीकांत अगले साल (2017 में) दिवाली पर रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म 2.0 में नजर आएंगे। 2.0 में उनके साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी होंगे जो कि विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।