चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कबाली’ के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म ‘2.0’ की तैयारियों जुटे हैं। अमेरिका में लगभग दो महीने की छुट्टियां मनाने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत इस माह अपनी आगामी तमिल फिल्म '2.0' की शूटिंग शुरू कर देंगे। यह फिल्म एक वैज्ञानिक कल्पना पर आधारित होगी।
इसे भी पढ़े:- लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले रजनीकांत सिर्फ इन्हें करते हैं फॉलो
रजनीकांत से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "रजनीकांत सर पूरी तरह से फिट हैं और वह इस महीने के अंत तक शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म के निर्माताओं ने इस सप्ताहांत रजनीकांत से उनके घर पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने निर्माताओं से कहा कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह जल्द ही टीम के साथ शामिल हो जाएंगे।"
रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ अमेरिका में लंबी छुट्टी बिताने के बाद 24 जुलाई को वापस लौटे हैं। रजनीकांत की छुट्टियों को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वह एक डिटॉक्सीफिकेशन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, यह भी खबर थी कि उन्होंने एक दौरान ऑपरेशन भी करवाया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।
फिल्मकार एस. शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म '2.0' साल 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एंथिरन' की सीक्वल है। उनकी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘कबाली’ से जितनी उम्मीदें की थी गई यह दर्शकों के दिलों में उतनी जगह नहीं बना पाई। हालांकि इस फिल्म में भी रजनीकांत ने अपने फैंस को अपने अभिनय से निराश नहीं किया था। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे भी अह्म किरदार में नजर आई थीं।