1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा सीन करने के लिए राजकुमार राव ने लिए 18 रीटेक

Video: 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा सीन करने के लिए राजकुमार राव ने लिए 18 रीटेक

 Published : May 31, 2017 02:35 pm IST,  Updated : May 31, 2017 02:40 pm IST

राजकुमार राव की फिल्म बहन होगी तेरी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजकुमार के साथ अभिनेत्री श्रुति हासन लीड रोल में हैं।

reatke- India TV Hindi
reatke

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म बहन होगी तेरी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजकुमार के साथ अभिनेत्री श्रुति हासन लीड रोल में हैं।

राजकुमार राव अपने बेहतरी अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राब्ता से उनका एक लुक वायरल हुआ था। ‘राब्ता’ में राजकुमार राव 324 साल के बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का यह लुक देखकर हैरान रह जाएंगे आप !

अब एक बार फिर राजकुमार राव फिल्म के एक सीन की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में राजकुमार की फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का ट्रेलर जारी किया गया है। इस ट्रेलर में एक ऐसा सीन है जिसकी वजह से राजकुमार राव चर्चा में हैं।

reatke
reatke

ट्रेलर में राजकुमार राव एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिप लॉक जैसा कुछ करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सीन के लिए राजकुमार राव को 18 रीटेक करने पड़े।

सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद लोग राजकुमार राव का मजाक उड़ा रहे थे। जिसकी वजह से राजकुमार राव को हंसी आ रही थी और वो शर्मिंदा भी हो रहे थे। इस वजह से सीन ठीक तरह से नहीं हो पा रहा था। इस फिल्म में 80 साल की इस बूढ़ी महिला का किरदार कमलेश गिल निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार कमलेश को किस नहीं कर रहे थे बल्कि उन्हें मुंह से सांस दे रहे थे।

राजकुमार राव और श्रुति हासन स्टारर फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ इस शुक्रवार रिलीज होगी।

यहां देखें पूरा ट्रेलर

इस वेबसीरीज के लिए आधे गंजे होंगे राजकुमार राव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन