1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "रमन राघव 2.0" सिडनी फिल्म समारोह में अन्य फिल्मों से मुकाबला करेगी

"रमन राघव 2.0" सिडनी फिल्म समारोह में अन्य फिल्मों से मुकाबला करेगी

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 07:35 pm IST,  Updated : May 12, 2016 08:11 pm IST

फिल्मकार अनुराग कश्यप की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'रमन राघव 2.0' सिडनी फिल्म समारोह 2016 में मुकाबला करेगी। सिडनी फिल्म समारोह की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह फिल्म समारोह में 11 अन्य फिल्मों से मुकाबला करेगी। समारोह आठ से 19 जून के बीच आयोजित होगा।

anurag kasyap- India TV Hindi
anurag kasyap

मुंबई: फिल्मकार अनुराग कश्यप की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'रमन राघव 2.0' सिडनी फिल्म समारोह 2016 में मुकाबला करेगी। सिडनी फिल्म समारोह की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह फिल्म समारोह में 11 अन्य फिल्मों से मुकाबला करेगी। समारोह आठ से 19 जून के बीच आयोजित होगा।

कश्यप ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा, "'रमन राघव 2.0' सिडनी में मुकाबले में।" निर्णायक मंडल में पांच अंतर्राष्ट्रीय और ऑस्ट्रेलियाई फिल्मकार और फिल्म उद्योग से जुड़े अन्य पेशेवर शामिल हैं। 19 जून को समारोह के समापन की रात 60,000 डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा

'रमन राघव 2.0' के साथ 'एप्रेंटिस', 'सर्टेन वूमेन', 'द चाइल्डहुड ऑफ ए लीडर', 'द एंडलेस रिवर', 'गोल्डस्टोन' समेत 11 फिल्में मुकाबले में होंगी। 'रमन राघव 2.0' इस साल कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के 'डायरेक्टर्स फोर्टनाइट' वर्ग में भी मुकाबला करेगी।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सोमवार को डिजिटल मंच का इस्तेमाल कर अपनी आगामी फिल्म 'रमन राघव 2.0' के फर्स्ट लुक को जारी किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके अभिनय की चर्चाएं एक बार शुरू हो चुकी हैं जब से अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'रमन राघव 2.0' का लुक जारी हुआ है। नवाजुद्दीन सिद्घीकी और विकी कौशल अभिनीत फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन