नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के इंटीमेट सीन्स इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। ये दृश्य फिल्म 'ए दिल है मुश्किल" के हैं जिसका टीजर लॉन्च किया गया है। बॉलीवुड के दोनों कलाकार इस फिल्म में साथ-साथ नजर आएंगे। दोनों कलाकारों के रोमांस के सीन्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्या और रणबीर की अनोखी जोड़ी को लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता है। इसी के मद्देनजर इस फिल्म के निर्माताओं की ओर से कुछ नए स्टिल्स रिलीज किए गए हैं। निर्माताओं की ओर से जारी की गई यह नई तस्वीर फिल्म के आनेवाले गाने बुलैया का है। रणबीर और एश्वर्या पर इस गाने को फिल्माया गया है। जल्द ही इस गाने को भी रिलीज किया जाएगा। यह गाना पूरी तरह सूफी मिजाज पर आधारित होगा। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका निभा रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर और ऐश्वर्या के बीच के रोमांस सीन को लेकर है। ऐश्वर्या उम्र में रणबीर से बड़ी हैं। ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच कुछ बोल्ड दृश्य फिल्माए गए हैं।बच्चन परिवार नाराजबताया जा रहा है कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या के बोल्ड सीन्स को लेकर काफी नाराज है। शायद यही वजह है कि अमिताभ ने फिल्म का टीजर अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। इससे पहले वे बच्चन परिवार की फिल्म रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। हालांकि अमिताभ ने एक इंटरटेंमेंट पोर्टल को बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म का टीजर नहीं देखा है। आपको बता दें कि ''ऐ दिल है मुश्किल" का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होनेवाली है।स्लाइड्स में देखिए ऐश्वर्या और रणबीर की तस्वीरें