1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-दीपिका का चला जादू, ‘तमाशा' ने कमाए 24.04 करोड़

रणबीर-दीपिका का चला जादू, ‘तमाशा' ने कमाए 24.04 करोड़

 Published : Nov 29, 2015 11:51 am IST,  Updated : Nov 29, 2015 12:50 pm IST

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 10.87 करोड़ का बिजनेस किया था और अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की वजह

रणबीर-दीपिका का चला...- India TV Hindi
रणबीर-दीपिका का चला जादू, ‘तमाशा' ने कमाए 24.04 करोड़

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 10.87 करोड़ का बिजनेस किया था और अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की वजह से शनिवार को इसमें इजाफा हुआ है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 13.17 करोड़ की कमाई की है।

ये भी पढ़ें- 5 बातें जो रणबीर-दीपिका की ‘तमाशा’ को बनाती हैं खास

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श लिखते हैं, “तमाशा मल्टिप्लेक्स और मेट्रोज में मजबूत साबित हो रही है। बिजनेस में शनिवार को करीब 21 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। शुक्र 10.87 करोड़, शनि 13.17 करोड़, कुल 24.04 करोड़।”

Tamasha

फिल्म को 2015 की 9वीं सबसे बेहतरीन ओपनिंग मिली है। 2015 की बेस्ट ओपनिंग के मामले में सलमान की प्रेम रतम धन पायो (40.35 करोड़) के साथ नंबर एक पर है। उन्हीं की बजरंगी भाईजान 27.25 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- तमाशा फिल्म रिव्यू

खिलाड़ी कुमार की सिंह इज ब्लिंग (20.67 करोड़) तीसरे और ब्रदर्स (15.2 करोड़) चौथे पायदान पर है। वहीं जॉन अब्राहम और श्रुति हासन स्टारर ने पहले दिन 14.35 करोड़ की बिजनेस किया था।

वरुण धवन की 'एबीसीडी 2' ने पहले दिन 14.3 करोड़ का बिजनेस किया था। खिलाड़ी कुमार की साल की तीसरी फिल्म 'गब्बर इज बैक' ने 13.05 करोड़, रणवीर सिंह की 'दिल धड़कने दो' ने 10.53 करोड़, रणबीर कपूर की 'रॉए' ने 10.4 करोड़ की नेट कमाई की थी पहले दिन। कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं ने रिलीज के पहले दिन 10.15 करोड़ की कमाई की थी।

अगली स्लाइड में जानिए 2015 की बाकी बेस्ट ओपनिंग्स के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन