1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और रणदीप हुड्डा के बीच छिड़ी जंग

अजय देवगन और रणदीप हुड्डा के बीच छिड़ी जंग

 Published : Aug 01, 2016 09:47 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 09:47 pm IST

रणदीप हुड्डा को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। अब तक कई दमदार फिल्में दे चुके रणदीप अब अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ में नजर आने वाले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अजय देवगन भी इसी विषय पर आधारित फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार' लेकर आ रहे हैं।

ajay- India TV Hindi
ajay

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। अब तक कई दमदार फिल्में दे चुके रणदीप अब अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म में अपना लुक शेयर किया है। फिल्म में रणदीप एक हवलदार इशर सिंह के का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। यह फिल्म 1897 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान लड़ाकों के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। अब इन सबके बीच गौर करने वाली बात यह है कि अजय देवगन भी इसी विषय पर आधारित फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार' लेकर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते ही अपनी इस फिल्म का पहला लुक शेयर किया था। अब देखना यह है कि दर्शक इनमें से किसको पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़े:- अजय देवगन ने शेयर किया ‘संस ऑफ सरदार’ का पोस्टर

खबरों के अनुसार रणदीप इस फिल्म के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। वह इसके लिए सिखों के इतिहास के बारे में पढ़ेंगे ताकि वह फिल्म में निभाए गए अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतार सके। साथ ही इसके लिए वह तलवारबाजी और विंडेट बंदूक चलाना भी सीखेंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अभी अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ाने शुरु कर दिए हैं।

फिल्म की शूटिंग 12 सितंबर को अमृतसर के सारागढ़ी गुरुद्वारे से शुरु की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने 'सरबजीत' में रणदीप के अभिनय से प्रभावित होकर इस फिल्म के लिए उन्हें चुना है। इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़, पंजाब, नॉर्थ इंडिया और कई इंटरनेशनल लोकेशन पर की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन